ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की पहली महिला ड्राइवर पंकज ने एक बार फिर अपनी बहादुरी की मिसाल दी है। इस बार पंकज ने कॉलेज छात्राओं को परेशान करने वाले मनचले को न सिर्फ पकड़ा बल्कि उसके ऐसा सबक सिखाया कि अब वो ऐसी हरकत फिर से नहीं करेगें।

पंकज इन दिनों सिरसा कॉलेज की बस चला रही है और कॉलेज छात्राओं को वो झोरड़नाली गांव की तरफ लेकर जा रही थी, इस दौरान एक मनचले ने बस में बैठी छात्राओं को कुछ अश्लील इशारे भी किए। जिसके बाद महिला बस ड्राइवर पंकज ने छात्र को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस मामले पर डीएसपी राजेश कुमार ने महिला बस चालक की तारीफ की और कहा कि अगर उनके पास शिकायत आती है तो फिर वो मनचले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।
