ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के समय में लोगों में दया और इंसानियत नाम की चीज धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। इसका उदाहरण देखने को मिला दिल्ली में। यहां हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई। लेकिन किसी को इससे कोई फर्क न पड़ा और किसी ने पुलिस को पोन करने की हिम्मत तक न की। यहां तक कि शव के ऊपर से ही कई वाहन गुजरते रहे। ऐसे में शव क्षत-विक्षत हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके का है। यहां शनिवार सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद लोग अपने वाहन लेकर शव के ऊपर से गुजरते रहे। ऐसे शव की हालत बेहद खराब हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेषों को इकट्ठा कर मोर्चरी भेजा दिया है।

