ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना से एक ऐसा मामला सामने आय़ा है जहां पर एक Cab Driver पर एक युवती को किडनैप करने के आरोप लगाए जा रहे है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1173545632825928/
बता दें कि इस मामले की वीडियों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।
वायरल हो रही इस वीडियों में लोग एक उबर चालक को बुरी तरह पीट रहे है और साथ ही उनका कहना है कि ये उबर चालक एक युवती को किडनैप करके लेकर जा रहा था जिसको उन लोगों ने पकड़ कर युवती को बचाया।
वहीं दूसरी तरफ चालक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत ठहराया है। खैर ये पहला मामला नहीं है जहां पर एक ड्राइवर पर ऐसा आरोप ना लगा हो। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


