ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : पलवल की दया बस्ती में एक मौलवी ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को आजाद कराया, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौलवी मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि दया बस्ती में रहने वाली महिला सजमा को उसके पति आजाद मौलवी ने बंधक बनाकर रखा हुआ और उससे मारपीट करता है।
इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को आजाद कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।स्थानीय निवासी उर्मिला ने बताया कि आरोपी आजाद मौलवी रोजाना महिला के साथ मारपीट करता था। आजाद तंत्रमंत्र का काम करता था और रात के समय लड़कियों को बुलाता था। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।


