ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर के सोपोर में एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस को अपना निशाना बनाया । तीन हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए । अंधाधुंध गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए । हालांकि इस हमले में किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा ।
हमले में कोई नुकसान नहीं
हमले के बारे में CRPF 179 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा इस क्षेत्र को चारों ओर से घेर कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है । आपको बता दें इलाके में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला के दौरे को लेकर पुलिस की तैनाती की गई थी ।


