ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान जा रही नदियों के फिज़़ूल पानी के बहाव संबंधी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर लिखी गई चिट्ठी का जवाब देते हुए कहा है कि रावी दरिया का मामला केंद्र सरकार के अधीन आता है | केंद्रीय पैनल के विचाराधीन होने के कारण दोनों राज्यों में अलग बातचीत की संभावना नहीं है | साथ ही कैप्टन ने कहा कि यमुना सहित अन्य नदियों के फिज़़ूल जा रहे पानी को भी रोकने की ज़रूरत है ।
कैप्टन ने पंजाब और हरियाणा के बीच किसी भी तरह की अलग बातचीत या प्रस्तावित दूसरे रावी-ब्यास लिंक संबंधी अध्ययन के लिए बीबीएमबी की सेवाएं लेने की ज़रूरत की संभावनाओं को रद्द कर दिया है । कैप्टन का मानना है कि यह मामला राष्ट्रीय प्रोजैक्ट को लागू करने के लिए भारत सरकार की ओर से नियुक्त की गई उच्च सामर्था कमेटी के विचाराधीन है।
नदियों के फिज़़ूल पानी पर खट्टर ने लिखी थी कैप्टन को चिट्ठी
कैप्टन अमरिंदर सिंह का मनोहर लाल खट्टर को जवाब
रावी दरिया का मामला केंद्र सरकार के अधीन- कैप्टन
दोनों राज्यों में अलग बातचीत की संभावना नहीं- कैप्टन
Watch Video
https://youtu.be/F2d3o_avRDY
