ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़े 30 साल पुराने रोडरेज के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए नवजोत सिंह सिद्दू को बरी कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए नवजोत सिंह सिद्धू पर 6000 रूपए का जुर्माना लगाया है। मामला साल 1998 का जब सिद्धू का पटियाला में कार से जाते समय गुरनाम सिंह नामक बुजुर्ग व्यक्ति से झगड़ा हो गया। आरोप है कि उनके बीच हाथापाई भी हुई और बाद में गुरनाम सिंह की मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद निचली अदालत ने नवजोत सिंह सिद्धू को सबूतों का अभाव बताते हुए साल 1999 में बरी कर दिया था। लेकिन पीड़ित पक्ष निचली अदालत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गया।
साल 2006 में हाईकोर्ट ने इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 18 अप्रैल को याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिस पर फैसला सुनाते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को बरी कर दिया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=Zeyl2uwrN44&feature=youtu.be


