पंजाब में पराली जलाने वाले किसानों का थम सकता है सियासी करियर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पंजाब में पराली जलाने के मसले को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड ने सरकार से मांग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पंजाब में पराली जलाने के मसले को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड ने सरकार से मांग की है कि पंजाब में जो भी किसान अपने खेतों में पराली जलाते है, उनके सियासी करियर पर रोक लगा दी जाए।

paddy straw burning

जी हां बोर्ड ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि जो किसान खेतों में पराली को जलाएंगा वो पंचायती चुनाव को लड़ने के योग्य नहीं होगें।  वहीं दूसरी तरफ यदि सरकार बोर्ड के इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे देती है तो बड़ी संख्या में किसानों के लिए मुश्कीलें खड़ी हो सकती है।

paddy straw burning

गौरतलब है कि पंजाब में पराली जलाने का मुद्दा हर साल राष्ट्रीय स्तर तक उठाया जाता है क्योकि धान का सीजन खत्म होने के बाद दिल्ली में धुंध छा जाती है जिस कारण लोगों को सांस लेना काफी मुश्किल हो जाता है।

paddy straw burning

सरकार इस संबंधी निर्देशों को डिप्टी कमीशनर को भी दे कि वो पंचायती चुनाव लड़ने के लिए पराली जलाने वाले किसानों को नो ओब्जेक्शन सर्टीफिकेट ना दे। फिलहाल अभी तक इस मसले पर सरकार ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *