Karnataka People Drown in River: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की नदी में डूबने से मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा और पीएम ने क्या कहा?

Karnataka 8 People Drown River: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से रविवार को बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया. भटकल तालुक के शिराली में सीपियां इकट्ठा…

Karnataka 8 People Drown River:

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से रविवार को बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया. भटकल तालुक के शिराली में सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 8 लोगों की डूबने से मौत हुई, जीसमें 7 महिलाएं हैं. घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया. हादसे में दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव दल लगातार सर्च कर रहें हैं.

14 लोग वेंकटपुरा नदी में सीपियां कर रहे थे इकट्ठा

बताया जा रहा है कि, शिराली गांव के करीब 14 लोग वेंकटपुरा नदी के पास सीपियां इकट्ठा करने गए. बताया जा रहा है कि लोग नदी के सीपियां इक्कटठा करने के लिए काफी गहराई तक चले गए थे. इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ा और तेज बहाव में कई लोग बहने लगे. कुछ लोग दूसरों को बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन तेज धारा की वजह से वो भी फंस गए. ऑपरेशन चला रहा है. स्थानीय लोगों और बचावकर्मियों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

5-5 लाख रुपये मुआवजा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भी हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. उन्होंने अधिकारियों को लापता लोगों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं.

अन्य ख़बरें जानें-

National Record in Race: भारतीय सेना के सूबेदार और धावक गुलवीर सिंह ने 5000m दौड़ 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *