Ferozepur Cross Border Drug Module: फिरोजपुर में एक परिवार के बाप बेटे सहित 4 लोग गिरफ्तार, 28.12 किलो हेरोइन के साथ 9.5 लाख ड्रग मनी बरामद?

Ferozepur Cross Border Drug Module: फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश किया। इसमें बाप-बेटे और भतीजे सहित चार…

सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार

Ferozepur Cross Border Drug Module:

फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश किया। इसमें बाप-बेटे और भतीजे सहित चार तस्करों को 28.12 किलो हेरोइन और 9.5 लाख ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों से एक हुंडई क्रेटा कार भी बरामद की। इसका इस्तेमाल नशा तस्करी के लिए किया जा रहा था।

विदेशी तस्करों और हैंडलरों से संबंध

आरोपितों की पहचान बगीचा सिंह और उसका बेटा साजन, बगीचा सिंह का भतीजा भूपिंदर सिंह सभी निवासी गांव बोगी वाला, गुरुहरसहाय तथा एक अन्य आरोपित छिंदरपाल सिंह उर्फ रिंकू निवासी गांव लखा सिंह वाला के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपितों के संबंध विदेशी तस्करों और हैंडलरों से थे।इन हैंडलरों ने आरोपितों को सीमा पार से भारत में पहुंचाई गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे आगे सप्लाई करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपितों को यह काम पूरा करने के बदले मोटी रकम देने का वादा किया गया था।

शिअद की ओर से जिला परिषद चुनाव भी लड़ चुका है आरोपी

एआइजी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित कुछ दिन पहले सीमा पार से हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त कर चुके हैं। पुलिस टीम ने गुरुहरसहाय में नाकाबंदी कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिअद की ओर से जिला परिषद चुनाव भी लड़ चुका है बगीचा सिंह बताया जा रहा है कि आरोपित बगीचा सिंह शिरोमणि अकाली दल की ओर से जिला परिषद चुनाव में जोन झंड वाला से चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

अन्य ख़बरें जानें-

Karnataka People Drown in River: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में 7 महिलाओं समेत 8 लोगों 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *