Karnal: नवरात्रों पर मिलावटी कुट्टू के आटे पर फूड सेफ्टी विभाग सख्त, जगह-जगह से लिए सैंपल

करनाल, 12 अक्टूबर करनाल फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से करनाल में कुट्टू के आटे को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। विभाग द्वारा…

करनाल

करनाल, 12 अक्टूबर

करनाल फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से करनाल में कुट्टू के आटे को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। विभाग द्वारा अलग अलग जगह सैंपल लिए जा रहे हैं। जिनका टेस्ट लेबोरेटरी में करवाया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है दुकानदार पुराना आटा ना बेचे। वहीं, खरीदने वाला ग्राहक भी सब कुछ देख कर खरीदें।

अधिकारी का कहना है कि नवरात्रों की वजह से कुट्टू के आटे और अन्य व्रत सें संबंधित सामग्रियों  को लेकर अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत अलग-अलग जगह पर जाकर सैंपल लिए जा रहे हैं। उनकी जांच की जा रही है। इसी को लेकर आज करनाल के करण कनाल में विभाग की टीम सोहनलाल करियाना स्टोर से दो सैंपल लिए है। कुट्टू के आटे सिंघाड़े के जिसकी जांच आगे लैब में की जाएगी। विभाग का कहना है कि कोई भी दुकानदार पुराना आटा ना बेचे और वही ग्राहक भी सब कुछ देख कर ले । वहीं विभाग की तरफ से मिठाईयां को लेकर भी अभियान चलाया गया है और उसके भी सैंपल लिए जा रहे हैं ।

अन्य खबरें जानें-

Kaithal: CIA गुहला पुलिस की बड़ी कामयाबी, ₹5,000 के इनामी भगोड़े को किया गिरफ्तार, 4 मामले दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *