कैथल, 12 अक्टूबर
कैथल में CIA गुहला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5,000 के इनामी भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर चीका के कैम्हेड़ी मोड़ से काबू किया गया।DSP गुहला हरदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2020 के NDPS मामले में वांछित था और पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी पर 31 किलोग्राम अफीम से संबंधित मामला दर्ज था।
DSP के अनुसार, CIA गुहला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ चार FIR दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अन्य खबरें जानें-
Palwal बारिश में भीगी मंडियों में पड़ी धान की फसल, बोरियों तक में घुसा पानी, किसानों ने जताया रोष



