सीएम सिटी करनाल में ही बसों की सुविधा फेल, प्रशासन पर खड़े हुए कई सवाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:प्रदेश में सीएम मनोहर लाल खट्टर लोगों के लिए बेहतर बस सुविधा मुहैया कराने की बात करते हैं, लेकिन सीएम सिटी करनाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:प्रदेश में सीएम मनोहर लाल खट्टर लोगों के लिए बेहतर बस सुविधा मुहैया कराने की बात करते हैं, लेकिन सीएम सिटी करनाल में ही सिटी बसों की हालत खस्ता नजर आ रही है। जिन बसों की शुरुआत सीएम मनोहर लाल ने खुद हरी झंडी दिखाकर की थी, आज स्मार्ट सिटी करनाल की वही बसे बंद होने तक के कागार पर पहुंच गई हैं।

दरअसल, करनाल शहर में 1 करोड़ 6 लाख रुपयों की कुल 6 बसें शहर के लोगों के लिए चलाई गई थी, लेकिन इसमें एक साल के अंदर ही 1 करोड़ 8 लाख का घाटा हो चूका है। अब हो सकता है कि ये बसे बंद हो जाएं।

उधर, इस बार में मेयर रेनू बाला ने बताया कि ये सिटी बसें नो लॉस, नो प्रॉफिट पर शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी लापरवाही हुई है, उसको लेकर जांच की जाएगी।

मेयर ने कहा कि बसों में कम सवारियां बैठती हैं, अब भविष्य में छोटे वाहनों को लोगों की सेवा के लिए लाया जाएगा, जैसे थ्री विल्लर, ई- रिक्शा। उन्होंने बताया कि ये कदम इसलिए भी उठाया जाएगा, ताकि बसों में हो रहे घाटे को कम किया जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *