ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर केले की बिक्री पर प्रशासन सख्त रवैया अपना रहा है। दरअसल, लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर केले की बिक्री पर रोक लगा दी गई। साथ ही यह चेतावनी भी दे गई है कि, अगर कोई भी वेंडर केला बेचते पाए गए तो, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, केलों के छिलके से स्टेशन पर गंदगी फैल रही थी, इसलिए इसकी बिक्री ही बंद करवा दी गई। ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत स्वच्छ रेल को लेकर सावधानी बरती जा रही है। स्टेशन को हाल ही में आईएसओ प्रमाणपत्र भी मिला है। ऐसे में स्टेशन पर गंदगी न रहे, इसके लिए केलों की बिक्री पर रोक लगवा दी गई है।
