नशे में डूबता संपन्न पंजाब: फिरोजपुर में 27 दिनों में 10 की मौत

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है | यहां हर दिन…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है | यहां हर दिन नशे के ओवरडोज के कारण युवाओं की मौत की खबर सामने आती है | सबसे ज्यादा नशे की जकड़ में पंजाब के वो सरहदी इलाके हैं, जो पाकिस्तान के साथ लगते हैं | युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंस कर मौत के मुंह में समा रही है और सरकार नशा खत्म करने में सफल नहीं हो पा रही।

अब खाकी पर लगा नशा बेचने का आरोप

 

उधर मोगा में इन दिनों एक वीडियो हर ग्रुप में वायरल हो रही है | इस वीडियो में एक पुलिस वाले और उसके साथ एक अन्य को रस्सी से पेड़ के साथ बांधा गया है | वीडियो में जिस तरह की इन दोनों की हालत दिख रही है, उससे यही समझा जा सकता है कि इनपर ग्रामीणों का गुस्सा भी जमकर निकला हुआ होगा |

दरअसल इस पुलिस वाले और शख्स पर आरोप है कि ये गांव में मौत का यानि की नशे का सामान बेचते हैं | पुलिसकर्मी धर्मकोट थाने में बतौर हवलदार तैनात था, जिसे ग्रामीणों ने नशा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है | फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है |

Watch Video

https://youtu.be/kQAUodjJbTo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *