ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में आम आदमी पार्टी का झाडू बिखर गया है जी हां इस बात की पुष्टि उस समय हुई जब सुखपाल सिंह खैरा को विरोधी नेता के पद से हटा दिया। आप पार्टी के इस फैसले के बाद पार्टी में अंदरूनी खींचातानी शुरू हो गई है।
बता दें कि पार्टी के फैसले के बाद विधायक कंवर संधु ने पार्टी के विधायक विंग से अपना इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि इसकी जानकारी उन्होने ट्वीट करके दी।
Since Harpal Cheema has been appointed as the new Leader of Opposition in Punjab Assembly, he would appoint his own team, to facilitate which I have relinquished charge as Spokesperson of the Legislative Wing of @AAPPunjab. Best Wishes.#Spokesperson
— Kanwar Sandhu (@SandhuKanwar) July 26, 2018
संधु ने ट्वीट करके लिखा अब पार्टी के विपक्ष नेता हरपाल चीमा को बनाया गया है इसके बाद वो अपनी पार्टी मैंबरों की नियुक्ति खुद करेंगे जिस कारण वो पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। साथ ही उन्होने पार्टी को शुभकामना भी दी। बता दें कि पंजाब आम पार्टी के कई ऐसे नेता है जो पार्टी के काफी नाराज चल रहे थे जिस कारण पार्टी के मैंबरों के बीच ही काफी मतभेद भी पाए गए है।

