ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सुखपाल सिंह खैरा को नेता पक्ष के पद से हटा देने के बाद बहुत बड़ा झटका लगा। गौरतलब है कि विरोधी नेता के पद पर सुखपाल खैरा को हटा कर दिड़बा के विधायक हरपास सिंह चीमा को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है। इस फैसले के बाद आप पार्टी में घमासान हो गया है।
आम आदमी पार्टी के हाई कमान के द्वारा लिया गया इतना बड़ा फैसला चर्चा का विष्य बना हुआ है। साथ ही इस फैसले लेने के क्या कारण हो सकते है कि उन्होने सुखपाल खैरा हो इतने बड़े पद से हटा दिया। खैरा ने ऐसा क्या किया है जिस कारण उनको अपने पद से हाथ धोना पड़ा है और हाई कमान ने उनके पद से छुट्टी कर दी। गौरतलब है कि सुखपाल खैरा ने ऐसा अपने नेता विपक्ष के दौरान क्या क्या किया है वो अपको बताते है।
सुखपाल सिंह खैरा और पार्टी के सह प्रधान बलबीर सिह के बीच काफी समय से मतभेद चल रहा था। साथ ही सुखपाल खैरा का नाम नशा तस्करों के साथ भी जोड़ा जा रहा था और बलबीर सिंह ने सुखपाल खैरा पर लोगों से पैसे लेने का भी आरोप लगाया था। सबसे बड़ा रेफरेंडम 2020 पर सुखपाल सिंह खैरा का बयान भी हो सकता है क्योकि इस पर दिए हुए अपने विवादित बयान के बाद वो काफी चर्चा में थे। पर बाद में अपने इस बयान के बाद उन्होने अपनी सफाई भी दी थी। भगवंत मान को प्रदेश का प्रधान बनाने के बाद सुखपाल खैरा ने आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस फैसले का विरोध किया था जिस कारण केजरीवाल खैरा से काफी नाराज चल रहे थे।


