प्रदेश में जंगलराज चल रहा है, लेकिन CM विभागों की अदला बदली में लगे हैं- नवीन जयहिंद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद ने शनिवार को होने वाली पदाधिकारी-कार्यकर्ता मीटिंग को लेकर पत्रकारों से बातचीत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद ने शनिवार को होने वाली पदाधिकारी-कार्यकर्ता मीटिंग को लेकर पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और गृह-मंत्री अनिल विज प्रदेश की जनता की सुरक्षा की बजायएक-दुसरे की मुखबरी में उलझे हुए है।

आगे कहै कि, हरियाणा सरकार का प्रदेश में बढ़ते अपराध की तरफ कोई ध्यान नहीं है। सरकार चलाने को लेकर खट्टर और विज सीआईडी के साथ फ़ुटबाल की तरह खेल रही है। जयहिन्द ने आगे कहा कि, यह लड़ाई सीआईडी को लेकर नही बल्कि मुख्यमंत्री पद को लेकर है। इस तरह से हरियाणा सरकार सिर्फ हरियाणा पुलिस का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है।

 

जयहिंद ने कहा कि, प्रदेश में आए दिन लुट-डकैती, रेप, हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे, कानून-व्यवस्था के नाम पर जंगलराज बना हुआ है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह–मंत्री विभागों के अदला-बदली में लगे हुए है। सरकार बनने के बाद अब तक एक भी काम जनता की भलाई के लिए नही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *