ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: शहीद राजेश को गुरूग्राम में श्रद्धाजलि देने इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला गांव धनाना में पहुंचे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि, आज हम शहीदों के बलिदान के कारण खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हम शहीद राजेश की शहाद को कभी नहीं भूला पांएगे। उन्होंने कहा कि शहीद राजेश के परिजनों की आर्थिक मदद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
आगे कहा कि, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कार्यालय गांव धनाना के लोगों के लिए चण्डीगढ़ में हमेशा खुला है वहां उनकी हर समस्या की सुनवाई होगी व प्राथमिकता से उसका समाधान होगा। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, पांच साल के अंदर-अंदर बुढ़ापा पैंशन 5100 रूपये की जाएगी। अभी तो गठबंधन सरकार को मात्र दो महीने ही हुए हैं जिसमें पैंशन 250 रूपये बढ़ा कर 2250 कर दी है।

