Punjab Joint Operation:
पंजाब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में मखू (फिरोजपुर) के गुरचरण सिंह गाबा की हत्या में शामिल राजस्थान के दो शूटर्स को जम्मू-कश्मीर से पकड़ा गया। उनके पास से एक (Punjab Police Joint Operation) बेरेटा .30 बोर पिस्तौल और .30 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
जांच करने पर पता चला, कि आरोपियों का आपराधिक बैकग्राउंड रहा है। जिसमें जबरन वसूली, लूटपाट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट का उल्लंघन जैसे मामले शामिल हैं। राजस्थान पुलिस ने उन पर ₹10,000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था। मखू पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
अन्य ख़बरें जानें-‘
PUNJAB POLICE CONDUCTS SPECIAL DRIVE AGAINST ILLEGAL HOOTERS
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



