ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से लोकसभा सांसद और पंजाबी सिंगर हंसराज हंस ने एक बड़ा बयान दिया है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के एक समारोह में पहुंचे हंसराज हंस ने कहा कि, जेएनयू का मान बदलकर मोदीजी रख देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर कहा कि, यह फैसला सबा को अच्छा लगा है।
खुशी इस बात की भी है कि कश्मीर अब वाकई जन्नत होने वाला है। आगे कहा कि, अब दुआ करो सब लोग अमन और मोहब्बत से रहें। कम से कम बम नहीं चले. मेरी तो यही दुआ है कि बम ना चलाने पड़ें। बंदा इधर का मरे या उधर का, मारा जाता एक मां का बेटा ही है। चाहे बाद में परमवीर चक्र दें या धर्मवीर चक्र, मां का बेटा वापस नहीं आता।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, मैं तो कहता हूं कि यूनिवर्सिटी का नाम जेएनयू की जगह एमएनयू कर दो। मोदी जी नाम पर भी कुछ होना चाहिए। उन्होंने नामुमकिन को मुमकिन कर दिया। इसलिए कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है।

