ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:विधानसभा चुनाव आते- आते हरियाणा में बीजेपी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है और बीजेपी मजबूत होती दिखाई दे रही है। अब पलवल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधायक करण सिंह दलाल के करीबी माने जाने वाले आमिर खान ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने शेखपुरा मोहल्ले में आमिर खान को भाजपा पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। दीपक मंगला ने कहा कि आमिर खान के भाजपा पार्टी में शामिल होने से पार्टी निश्चित तौर पर मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल की लोकप्रियता बढ़ रही है।


