ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भ्रष्टाचार के केस में फंसे पी चिदंबरम के बचाव में कांग्रेस उतर आई हैं। वहीं बीजेपी कांग्रेस पर जमकर निशाने साध रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बाद अब कांग्रेस सांसद शशी थरूर ने चिदंबरम का बचाव किया है।
थरूर ने कहा है कि, अंत में न्याय होगा। शशि थरूर ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, आपको चरित्र की ताकत है कि आप उत्पीड़न और चरित्र हनन के बीच साहस और आत्मविश्वास के साथ खड़ा हैं। मुझे यकीन है कि अंत में न्याय होगा। तब तक हमें द्वेष से भरे कुछ लोगों को षडयंत्रों को चलाते देखना होगा।

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में चिदंबरम का समर्थन किया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार सच्चाई उजागर करने वाले चिदंबरम से असहज है। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और कुछ मीडिया समूहों के जरिए चिदंबरम का चरित्र हनन कर रही है।

