Online Desk: गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी की केन्द्र सरकार पर सीधा हमला किया गया। उन्होने कहा की पीएम स्वयं जो बाबा भीम राव अंबेडकर के भक्त है क्यो भीमा कोरेगांव मामले पर अब चुपी साधे हुए है। यहां तक की जिग्नेश मेवाणी ने यह तक कह डाला कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दलितो पर निशाना साधा गया है। जिनमे भीमा-कोरेगांव, सहारनपुर, वेमुला, ऊना इन स्थानो के दलितो पर हमले हुए।
इसके साथ ही जिग्नेश मेवाणी का कहना ये भी है की जब दलित शांति से कोरेगांव में रैली निकाल रहे थे तो उन पर हमला किया गया। यहा तक की मेरे खिलाफ भडकाउ भाषण के चलते हिंसा का केस किया गया। जबकि वो उस रैली का हिस्सा नही थे। गुजरात के विधायक ने कहा मैं खुद पेशे से एक वकील हूँ मैंने जो किया कानून के दायरे में किया है, तो अगर किसी की भावनाओ को ठेस पहुची हो तो सड़को पर न उतरे ये बहुत छोटा मामला है। इसी के साथ उन्होने कहा कि जब एमएलए को टारगेट किया गया तो गरीबो का क्या हाल होगा।

जिग्नेश मेवाणी ने बताया कि उनके व अखिल गोगोई के द्वारा 9 जनवरी को दिल्ली में हुंकार रैली निकलेगी जिसके बाद व प्रधानमंत्री कार्यालय में संविधान व मनु स्मृति लेकर मोदी से पुछेगे कि आप क्या चुनोगे।
जिग्नेश मेवाणी ने बताया कि वो 2019 के लिए निर्वाचित प्रतिनिधि है। और साथ वो जातिविहीन समाज बनाना चाहता है जिसके कारण बीजेपी उन्हें खतरा मानती है। इसी कारण वो मेरी तस्वीर जनता के सामने खराब करना चाहते है। क्योकि गुजरात मे बीजेपी की अब 150 सीटो में से 99 सीट ही रह गई है।

