ठंड से ठिठुर रहा पंजाब, जरा बच के ये ठण्ड जानलेवा है..!

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  हरियाणा पंजाब और हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जारी है, इतना ही नहीं, ठंड के साथ साथ कोहरे ने स्कूल, यातायात और…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  हरियाणा पंजाब और हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जारी है, इतना ही नहीं, ठंड के साथ साथ कोहरे ने स्कूल, यातायात और आम जन जीवन बुरी तरफ से प्रभावित किया है। साथ ही आशांका जताई जा रही है कि अगले 24 घंटों में ठंड का कहर और बढ़ जाएगा।

पंजाब हरियाणा में जिस तरह से मौसम से अंगड़ाई ली है। मौसम ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। जिसके कारण लोग धूप के लिए तरस गए है। वहीं हमारी टीम ने मौसम विज्ञानिक से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

अब अगर किसान की बात करें तो मौसम में बदलाव के चलते पंजाब का किसान खुश भी है और चिंतत भी है। क्योंकि ज्यादा कोहरा और ठंड फसल को खराब भी कर सकता है। वहीं गेंहू किसान कोहरे और ठंड से काफी खुश नज़र आ रहे हैं। लेकिन ऐसे में किसान केवल अपनी खेती पर ही निर्भर होता है लेकिन अगर कोहरे और ठंड के कारण किसानों की फसल खराब हो जाती है तो किसान कहा जाएगा।

हरियाणा की सर्द हवाओं ने लोगों के आम जीवन को बुरी तरफ से रोक दिया है। सड़कों पर लोग कोहरे के कारण गाड़ियां ठीक से नहीं चला पा रहे हैं। ऐसे में इस ठंड ने एक व्यक्ति की जान भी ले ली।

इस ठंड ने केवल लोगों को घरों में रहने के लिए ही मजबूर नहीं किया है बल्कि य ठंड ने लोगों की जान भी ली है। इन दिनों जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कश्मीर में हिमस्खलन के कारण 9 लोग गायब हो गए थे।

करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश के बाद उपायुकरनाल जिला प्रशाशन सडको पर उतरा | देर रात खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगो को प्रशासन ने कंबल बाटे इतना ही नहीं, डीसी साहब ने लोगों को गाडी में बिठा कर रैन बसैरै तक भी छोड़ा | नीचे दी गई इस वीडियो को आप जरूर देखिये |

Watch Video

https://youtu.be/cIMeuZAKyW0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *