मोगा: प्रेम प्रसंग के चलते दो छात्रों ने जहर खाकर की खुदकुशी

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  कहते है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती | बस जज्बात होते हैं। और अगर ऐस प्यार के बीच कोई आने की…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  कहते है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती | बस जज्बात होते हैं। और अगर ऐस प्यार के बीच कोई आने की कोशिश करता है तो प्रेमी कुछ भी कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मोगा में देखने को मिला है। जहां पर 12 कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा और छात्र ने प्यार के चक्कर में जहर खा लिया।

माता पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए सब कुछ दाव पर लगा देते है लेकिन कुछ बच्चे ऐसा काम कर जाते हैं जिसे कारण माता पिता को सारी उम्र तनाव में जीना पड़ता है। ताजा मामला मोगा में दिखाई दिया है। जहां पर प्यार के चलते एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जिंदगी के साथ एक ऐसा खेल खेला कि अब मौत और जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रमिका ने अस्पातल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि ये प्रेमी जोड़ा असल 12 कक्षा के छात्र हैं। सरकारी स्कूल के 12 क्लास का छात्र सुखविंदर और छात्रा ममता कभी एक साथ खुशी खुशी पढ़ाई किया करते थे। साथ ही अपनी प्रेमी जिंदगी को जिया करते थे।

लेकिन अचानक शनिवार को इस जोड़े ने अचानक ही जहरीला पर्दाथ खा लिया। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। दोनों की डेड बॉड़ी को सरकारी हस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। वही हस्पताल में मृतक छात्रा की मां कर्मजीत कौर ने बतया की उनकी बेटी शनिवार सुबह स्कूल गई थी। और जब छुट्टी के वक्त वो अपनी बेटी को स्कूल लेने गई तो वहां पर दूसरे बच्चों ने बताया कि उनकी बेटी ने एक युवक के साथ जहर पी लिया है। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंची

सरकारी हस्पताल में पहुंचे निहाल सिंह वाला के डी एस पी सुबेग सिंह ने बताया की दोनों बच्चे जवाहर सिंह वाला गाव के सरकारी स्कूल में 12वी में पड़ते थे और पता चला कि दोनों का पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों बच्चो ने स्कूल के बाहर कोई जहरीली चीज पी ली और दोनों की मौत हो गई।

कहते है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती | बस जज्बात होते हैं। और अगर ऐस प्यार के बीच कोई आने की कोशिश करता है तो प्रेमी कुछ भी कर जाते हैं। खैर यहां पर इन दोनों के बीच ऐसी क्या बात हो गई जिसके कारण इन दोनों ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली इस बात का पता पुलिस लगा रही है।

Watch Video

https://youtu.be/zczexZM40xs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *