लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: साल के आखिर दिन में भी जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने हमला किया। जिस कारण इस हमले में चार ज़वान शहीद हो गए। इस हमले में भारतीय़ जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। वही राजौरी में भी पाकिस्तान ने जगबंदी की उल्लंघना करते हुए गोलीबारी की।
इस गोलीबारी में भारती फौज का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवानों में से एक जवान जसवीर सिंह पंजाब में फिरोजपुर का रहने वाला है, उसकी दो बेटियां और एक बेटा है।
आपको बता दे कि पाकिस्तान काफी समय से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान फायरिंग की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ करवाने की फिराक में है।


