लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को लागू करने का फैसला किया है।
इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म के समय में 5000 रू. की राशि दी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं को राशि किश्तों में दी जाएगी।
पहली किश्त 1000 रू. रजिस्ट्रेशन के समय मे दी जाएगी। फिर दूसरी किश्त 2000 और तीसरी किश्त 2000 रू. के रूप में दी जाएगी।
इसके लिए गर्भवती महिला को 150 दिनों के अन्दर आंगनवाड़ी केन्द्र में रजिस्टर करवाना आवश्यक होगा। इसके साथ ही उनका चैकअप कार्ड भी होना चाहिए।
इसके इलावा पति का आधार कार्ड, गर्भवती महिला का आधार कार्ड़, बैंक के खाते की कॉपी होनी जरूरी है। सभी शर्तो के पूरे हो जाने के बाद इस योजना का लाभ दिया जाएगा।




