लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता और पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मनजीत सिंह मन्ना ने चरणजीत चड्ढा की तुलना राम रहीम से की है।
उन्होने चड्ढा को राम रहीम के साथ जोड़ते हुए कहा कि वो अमृतसर का राम रहीम है। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि जिस तरह राम रहीम सियासत से जुड़ा हुआ था उसी तरह चड्ढा भी सियासत से जुड़ा हुआ है। इसी कारण पुलिस जांच का बहाना बनाकर मामले को रफा दफा करने के फिराक में है।
वही दूसरी तरफ चीफ खालसा दीवान के सदस्य निर्मल सिंह ने चड्ढा को लेकर कहा कि वो अपने आप को शिरोमणी अकाली दल का नेता बताता था। इसके इलावा वो राजनीतिक संबंधो को दुरूपयोग किया करता था। इसके इलावा उसने ये भी बताया कि चीफ का डायरेक्टर महिला टीचरों से मिलवाता था।
चड्ढा की वीडियों रीलिज होने के बाद से ही संस्था का डायरेक्टर फरार हो गया है और उसकी फोन भी बंद आ रहा है। आपको बता दे कि चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा का अश्लील वीडियों के बायरल होने के बाद उसको पद से हटा दिया गया है। पीड़िता के कहने पर मामले भी दर्ज कर लिया गया है।



