यमुनानगर में जन्माष्टमी की धूम, 4 सितंबर को सौभाग्य रिसोर्ट में रात 12 बजे तक चलेंगे कार्यक्रम

यमुनानगर , 2 सितंबर श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह को लेकर देश भर में  तैयारी की जा रही हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह यमुनानगर के इस्कॉन…

यमुनानगर

यमुनानगर , 2 सितंबर

श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह को लेकर देश भर में  तैयारी की जा रही हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह यमुनानगर के इस्कॉन मंदिर के साथ-साथ सौभाग्य रिसोर्ट में भी इस्कॉन संस्था द्वारा मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि 4 सितंबर को सुबह श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम इस्कॉन मंदिर में शुरू हो जाएंगे जो रात 12:00 बजे तक चलते रहेंगे ।

इसी दौरान शाम 6:00 बजे से लेकर रात्रि के 11:00 बजे तक सौभाग्य रिसोर्ट में इस्कॉन द्वारा श्री जन्म श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस अवसर पर बढ़ चढ़कर भाग लेने और श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने की अपील की।

अन्य खबरें जानें –

तमिलनाडु के मंदिरों में मोबाइल बैन, 52 बड़े मंदिरों में कैमरा फोन ले जाने पर पाबंदी, नहीं बना सकेंगे रील-वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *