करनाल , 2 सितंबर
करनाल में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे फायर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। आज फायर कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप पर्चियां जलाकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया।फायर कर्मचारी नेता का आरोप है कि सरकार ने पक्के कर्मचारियों और कुछ पैरोल पर जो कर्मचारियों को सस्पेंड करने का काम किया है।
वहीं कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि 3 तारीख तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर उन्हें सेवा से बाहर कर दिया जाएगा। कर्मचारी नेता का कहना है कि वे सरकार की इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उनका आरोप है कि सरकार दमन की नीति अपना रही है। कर्मचारी नेता ने कहा कि चाहे सरकार लाठी चलाए, गोलियां चलाए या जेल में डाल दे, कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं।
कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। वहीं भविष्य में राज्य कमेटी की ओर से जो भी फैसला या आह्वान किया जाएगा, कर्मचारी उसके अनुसार अपनी हड़ताल और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।
अन्य खबरें जानें –
यमुनानगर में जन्माष्टमी की धूम, 4 सितंबर को सौभाग्य रिसोर्ट में रात 12 बजे तक चलेंगे कार्यक्रम



