विजय थालापथी की सरकार ने तमिलनाड़ू में 52 प्रमुख मंदिरों मे कैमर वाले स्मार्टफोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी है।नया नियम आज से लागू हो गया है। स्मार्टफोन लाने श्रद्धालुओं को काउंटरों पर फोन काउंटर पर जमा कराना होगा ,हर एक फोन का का शुल्क 5 रुपये जमा कराना होगा। बिना कैमरे वाले फोन मंदिर परिसर में अंदर लेकर जाने की अनुमति है।
रील और वीडियो बनाने पर भी रोक
मंदिर परिसर मे फोटो खींचने , सेल्फी लेने , वीडियो बनाने और रील बनाने पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह नियम आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ VIP ,मशहूर हस्तियों पर भी लागू होगा।
अधिकारियों के मुताबिक, मोबाइल इस्तेमाल पर पहले से पाबंदियां होने के बावजूद कई श्रद्धालु मंदिर परिसर में फोटो, सेल्फी, वीडियो और रील बनाते थे। खासकर युवाओं द्वारा सोशल मीडिया कंटेंट बनाए जाने को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
इन प्रमुख मंदिरों में लागू होगा नियम
यह नियम राज्य के 52 प्रमुख मंदिरों में लागू हुआ है।इनमें तिरुचेंदूर, पलानी, तिरुप्परंकुंद्रम, तिरुवन्नामलाई, समायपुरम, श्रीरंगम, रामेश्वरम और सुचिंद्रम के प्रमुख मंदिर शामिल हैं।इसके अलावा नेल्लैयप्पर मंदिर, मदुरै अलगर मंदिर, कोयंबटूर कोनियाम्मन मंदिर और सलेम फोर्ट मरियम्मन मंदिर में भी कैमरा फोन पर रोक रहेगी।
मंदिरों में बनाए गए मोबाइल लॉकर
मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षित लॉकर और पेड काउंटर बनाए गए हैं। मंदिरों में एक समय में 20 हजार लोगों के फोन रखने की सुविधा है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि मंदिर के अंदर फोटो या वीडियो बनाने और उसे वेबसाइट या सोशल मीडिया पर अपलोड करने की अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें जानें –



