ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले सीएम मनोहर लाल आज यात्रा के 13वें दिन हिसार से शुरू करके बरवाला होते हुए हांसी पहुंचे। लोगों ने इस दौरान सीएम मनोहर लाल का भव्य स्वागत किया। लोगों ने फूल बरसा कर सीएम का स्वागत किया।
इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता का आभार व्यक्त किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में भी बताया । उन्होंने कहा कि हमने लोगों के दुख और तकलीफ को दूर करना शुरू किया है, जिसके चलते प्रदेश में बहुत से कार्य करवाएं हैं। सबका साथ सबका विकास नारे के साथ बिना भेदभाव के प्रदेश में काम करवाएं हैं।


