न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : दिल्ली में शुक्रवार से FIFA U-17 वर्ल्ड कप का आगाज़ हो गया है। पूरे देश की नज़र भारतीय टीम पर है, जबकि टीम में खेल रहे पंजाब के जालंधर जिला के अनवर अली को लेकर भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। अली की पिता रज़ाक अली डेरी का काम करते हैं और उनको बेटे से काफी उम्मीदें हैं।
आदमपुर के रहने वाले अली के घरवालों के साथ ही आस-पड़ोस के लोग काफी खुश हैं। सभी को अली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। बचपन से खेलने में अव्वल रहने वाले अली ने टीम में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत की है। और उसके परिवार वालों के साथ पूरे पंजाब को भी उससे काफी उम्मीदें हैं कि वो देश का नाम जरूर रोशन करेगा।
