न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा दीपावली का तोहफा देने वाली है। कंपनी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए 10 अक्टूबर को KUV100 के अपडेटेड वर्ज़न KUV100 NXT को लांच करेगी। KUV100 मॉडल एक साल पहले लांच हुआ था, जिसे ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। 
पिछली गलती से सीख लेते हुए कंपनी ने नई SUV में तब्दीलियां की हैं। कंपनी ने KUV100 NXT के लुक में कई सुधार किए हैं। पिछले मॉडल की जगह कंपनी ने KUV100 NXT की लम्बाई भी कुछ बढ़ाई है। हेडलैम्स और टेललैंप्स में भी कई फेरबदल किए गए हैं। 
कंपनी KUV100 NXT को 6 सीटर के रूप में बेचेगी। जबकि आर्डर करने पर 5 सीटर गाड़ी ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। गाड़ी में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दिया गया है। इसे आप वीडियो देखने के साथ ही GPS नेविगेशन के रूप में इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
दूसरी गाड़ियों के जैसे इसमें भी रिमोट लॉक/अनलॉक की सुविधा दी गई है। साथ ही रियर पार्किंग सेंसर और गियर शिफ्ट अलर्ट भी दिया गया है। KUV100 NXT के सेफ्टी फीचर में ग्राहकों की मांग पर काफी सुधार किया गया है। साथ ही आरामदायक सीट दिए गए हैं।
इसके अलावा गाड़ी के इंजन को भी अपडेट किया गया है। कंपनी इस SUV को Maruti Ignis, Etios Cross, Honda’s WR-V और Hyundai i20 Active के प्राइस रेंज के आसपास रखना चाहती है। तो, आप भी 10 अक्टूबर तक का इंतज़ार करें।
