ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 6 सितबंर को स्वं. विनोद खन्ना का जन्मदिन होता है… हर साल उनके जन्मदिन पर लोगों का तांता लगा रहता था। मगर अब जब विनोद खन्ना हमारे बीच नहीं रहे। तो ऐसा लगता है कि सबने उन्हें भूला दिया है। खास करके उनकी पार्टी बीजेपी ने… हर साल उनके जन्मदिन पर बीजेपी पार्टी के बड़े बड़े चेहरे देखने को मिलते थे। मगर इस साल विनोद खन्ना को श्रृद्धांजलि तक देने के लिए बीजेपी के पास समय नहीं है।
> स्वर्गीय विनोद खन्ना का जन्मदिन
> स्वर्गीय विनोद खन्ना को भूल गई बीजेपी
> श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में नहीं पहुचें पार्टी के नेता
फिल्म स्टार और लोकसभा सांसद रहे विनोद खन्ना के निधन के बाद खाली हुई गुरदासपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने स्वर्ण सिंह सलारिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस टिकट की दौड़ में विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना भी थी। मगर वक्त बदला और जरुरतों के अनुसार लोग भी बदल गए। ऐसा लगता है कि विनोद खन्ना के जाने से बीजेपी पार्टी ने उन्हें भूला दिया है। 6 सितबंर को स्वं. विनोद खन्ना का जन्मदिन होता है। और इस मौके पर बीजेपी पार्टी की ओर से किसी भी बड़े नेता ने विनोद खन्ना को याद करना मुनासिफ नहीं समझा। मगर फिर भी कुछ लोग जो स्वं. विनोद खन्ना के करीब थे । वे उनके घर पठानकोट पहुंचे और उन्हें श्रृद्धांजलि भी दी।
फिलहाल बीजेपी पार्टी गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर प्राचार करने में व्यस्त है। मगर उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि स्व. विनोद खन्ना ही बीजेपी लोकसभा सांसद थे। जिन्हें गुरदजासपुर की जनता बहुत प्यार करती थी।
Watch Video

