Jalandhar Bomb Threat: दिल्ली की तरह जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर

Jalandhar Bomb Threat: पंजाब के जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी ने पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर है।…

Jalandhar Bomb Threat: दिल्ली की तरह जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर

Jalandhar Bomb Threat:

पंजाब के जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस धमकी ने पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर है। जालंधर के एपीजे स्कूल और पुलिस डीएवी स्कूल समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल में होली वाले दिन खून की होली और खतरनाक होली खेलने जैसी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। संदेश में ट्रेनों को भी निशाना बनाने (Jalandhar Bomb Threat) का जिक्र होने से मामला और गंभीर हो गया है।

बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला-

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद से पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। संबंधित स्कूलों में तुरंत पुलिस टीमें भेजी गईं। एहतियातन बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर निकाला गया। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल को जांच सौंपी गई है। मेल की तकनीकी पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश किस लोकेशन और किस आईडी से भेजा गया।

Jalandhar Bomb Threat, स्थिति नियंत्रण में-

स्कूलों को मिली धमकी ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Delhi Bomb Threats: दिल्ली के तीन प्रमुख स्कूलों को बम से उड़के की धमकी, 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *