Delhi omb Threats:
दिल्ली के तीन प्रमुख स्कूलों को सोमवार सुबह बम धमकी से जुड़े ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं. इन स्कूलों में सरदार पटेल विद्यालय और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं. इस गंभीर स्थिति (Delhi omb Threats:) की सूचना पाकर स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को सूचित किया.
टीमें जांच के लिए पंहुची-
स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और फायर विभाग की टीमें पहुंच गईं. छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर एहतियाती कदम उठाए गए. DFS अधिकारी ने बताया कि अब तक दो स्कूलों से कॉल मिली हैं और व्यापक एंटी-सबोटाज जांच जारी है. कक्षाओं, कॉरिडोर और स्कूल के आसपास के इलाकों की सघन तलाशी ली जा रही है, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
जांच खत्म होने के बाद फिर चली कक्षा-
सरदार पटेल विद्यालय ने बच्चों के पैरेंट्स को संदेश भेजकर बताया कि सभी छात्र सुरक्षित हैं और पुलिस आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्कूल में मौजूद है. स्कूल प्रशासन ने यह भी कहा है कि जांच पूरी होने के बाद जूनियर कक्षाओं को फिर से शुरू किया जाएगा, जबकि सीनियर स्कूल के छात्रों की परीक्षाएं भी जांच खत्म होने के बाद दोबारा शुरु होंगी.
अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana Holi: लुधियाना में होलिका दहन 2 मार्च को, होली 4 मार्च को



