जालंधर: सड़क हादसे में एक की मौत, ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के पीएपी चौक पर ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत हो गई | मोहन विहार इलाके का रहने वाला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के पीएपी चौक पर ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत हो गई | मोहन विहार इलाके का रहने वाला जतिंदर अपनी दुकान पर जा रहा था | पीएपी चौक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर जा रहे जतिंदर को अपनी चपेट में ले लिया |

jalandhar road accident

ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर को काबू कर लिया | वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *