ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के स्थानिक मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का इनकम टैक्स से संबंधित मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग ने सिद्धू के दो खातों को सील कर दिया है। आयकर विभाग ने ये कारवाई इसलिए की क्योकि सिद्दू ने कई चीजों का अपना पूरा टैक्स अदा नहीं किया है।
इतना ही नहीं साल 2014-15 में सिद्दू ने रिटर्न में जो भी खर्च दिखाए उनके बिल को पेश नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कारण आयकर विभाग ने उनके दो बैंकों के खातो को सील कर दिया। हालांकि सिद्दू ने इस पर कहा कि पिछले 10 साल में उन्होने कोई गलती नहीं की है।
उनके द्धारा भरा गया इनकम टैक्स पूरी तरह से सही है। बता दें कि इससे पहले को कपिल शर्मा के शो के कारण चर्चा में थे। क्योकि अकाली नेता ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिद्दू के पास जनता के लिए समय नहीं है टीवी शो के लिए अवश्य समय है। अब जनता कहा जाए।


