ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डाटा चोरी मामले में कैंब्रिज एनालिटिका को नोटिस देने के बाद भारत सरकार ने फेसबुक से भी जानकारी मांगी है | सरकार ने फेसबुक को एक पत्र लिखकर पूछा है कि क्या कैंब्रिज एनालिटिका ने भारतीय वोटरों की जानकारी का दुरुपयोग किया है ?
फेसबुक 7 अप्रैल तक दे जवाब
और अगर ऐसा हुआ तो कैसे हुआ? फेसबुक को जवाब देने के लिए 7 अप्रैल तक का समय सरकार ने दिया है | फेसबुक से भारतीय वोटरों के डाटा की चोरी को लेकर सरकार इसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पहले ही सख्त चेतावनी दे चुकी है | अब इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फेसबुक को पत्र लिखकर कई मुद्दों पर जवाब मांगा है |


