Jalandhar Accident: जालंधर में Highway पर तेज रफ्तार बस ने रेहड़े को मारी टक्कर, उछलकर गिरी मां-बेटी की मौत

Jalandhar Accident: जालंधर-पठानकोट एनएच पर स्थित भोगपुर में हाईवे पर बस चालक ने रेहड़े को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में…

Jalandhar Accident: जालंधर में Highway पर तेज रफ्तार बस ने रेहड़े को मारी टक्कर, उछलकर गिरी मां-बेटी की मौत

Jalandhar Accident:

जालंधर-पठानकोट एनएच पर स्थित भोगपुर में हाईवे पर बस चालक ने रेहड़े को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना की सीसीटीवी (Jalandhar Accident) फुटेज भी सामने आई है।

एक बेटी की मौके पर मौत

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिरे। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना सुबह करीब 4:22 बजे की है। हादसे में रेहड़े पर सवार पिंकी और उनकी बेटी योइदा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बेटी अबीदा गंभीर रूप से घायल हो गई। एसएसएफ टीम ने घायल बच्ची को सिविल अस्पताल काला बकरा पहुंचाया। थाना भोगपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी मेहनत से पंजाब को काले दौर से बाहर निकाला

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *