Jalandhar AAP MLA Meeting:
पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद AAP में विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया जालंधर में मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ बताई जा रही है लेकिन इसमें विधायक भी पहुंच रहे हैं। पहले मीटिंग की जगह जालंधर में सीएम निवास रखी गई थी लेकिन अब इसे बदलकर शाहपुर सिटी कैंपस कर दिया गया है। यह कैंपस शहर से बाहर है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में नरेश कटारिया, जीवनजोत कौर, इंद्रजीत निज्जर समेत 25 विधायक पहुंच चुके हैं। ऑब्जर्वर भी मीटिंग में पहुंच रहे हैं। इस दौरान विधायकों और ऑब्जर्वरों के साथ कैंपस के ग्राउंड में ग्रुप फोटो भी कराई जाएगी। इससे पहले कल (28 अप्रैल) को सोशल मीडिया (X) पोस्ट में सिसोदिया ने दावा किया था कि
पंजाब में कल पार्टी के 1000 ब्लॉक ऑब्ज़र्वर्स की बैठक बुलाई गई है। कुछ मीडिया चैनल इसे गलत तरीके से ‘विधायकों की आपात बैठक’ बताकर खबर चला रहे हैं।
यह एक नियमित संगठनात्मक बैठक है, जो पार्टी की routine संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें हर ब्लॉक के संगठन की स्थिति, ज़मीनी…
— Manish Sisodia (@msisodia) April 28, 2026
यह मीटिंग सिर्फ ऑब्जर्वरों के साथ है। इसमें विधायकों की इमरजेंसी मीटिंग जैसी कोई बात नहीं है।
अन्य ख़बरें जानें-
Gaur Green Avenue Society Fire: गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम की ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


