विकराल आग ने ले ली 48 करोड़ जानवरों की जान, Video देख रो पड़ेंगे आप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में अब तक की सबसे भीषण आग लगी हुई है। आग इतनी भयंकर है कि इसका धुआं कई-कई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में अब तक की सबसे भीषण आग लगी हुई है। आग इतनी भयंकर है कि इसका धुआं कई-कई किलोमीटर तक देखा जा सकता है। पिछले साल सितंबर से लगी इस आग में सिर्फ दर्जनों लोगों की मौत नहीं हुई, बल्कि लगभग 48 करोड़ जानवरों और पक्षियों ने भी दम तोड़ 48 करोड़ जानवरों और पक्षियों ने भी दम तोड़ 48 करोड़ जानवरों और पक्षियों ने भी दम तोड़ दिया है।

देखें Video..

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/2394216964241820/

 

आग से अब तक 24  लोगों की मौत और 1500 से ज्यादा घर जलकर खाक हो गए हैं। जिन जंगली जानवरों को रेसक्यू करके बचाया जा रहा है वो आग से इतने सहमे हुए हैं कि इंसानों को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे। जले हुए जानवरों की पीड़ा देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ जाएंगे। कुदरत के इस इस कहर ने पूरी दुनिया को हिला के रख दिया है।

एनएसडब्ल्यू के प्रीमियर ग्लेडिस बेरिजिक्लियान ने कहा, “आज हमारा फोकस सिर्फ आग पर नियंत्रण करना और लोगों को बचाना नहीं, बल्कि नुकसान की भरपाई पर भी है। इस विकराल आग से न सिर्फ इंसान बल्कि जानवरों की जिंदगी भी खतरे में पड़ गई है। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के जंगलों में लगी आग लगातार भयानक होती जा रही है.कई जंगली जानवरों को एयर लिफ्ट करके बचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *