ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश के गब्बर मंत्री यानि की अनिल विज ने जेएनयू कैंपस में दो छात्र गुटों के बीच हुई हिंसा के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा के मंदिर में राजनीतिक दलों के लोगों का प्रवेश होगा तो हालात खराब होंगे।
अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बार-बार यूनिवर्सिटी जाने से ऐसे हालात बने हैं। वहीं विज ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने के लेकर कांग्रेक के लगाए आरोपों पर भी पलटवार किया है। विज ने इस मामले पूर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को अपने निशाने पर लिया है।

