ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान आज हो गया है, चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है, जिसके साथ ही आज से दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है।
बतादें दिल्ली में 8 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे वहीं 11 फरवरी को चुनाव नतीजों का ऐलान किया जाएगा। दिल्ली में इस बार भी मुकाबला त्रिकोणीय है, आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी।
जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, वोटरों को पोलिंग बूथ पर आने के लिए पिक अप-ड्रॉप मिलेगा, इसकी जानकारी वेबसाइट पर डाल दी जाएगी और एक नंबर भी जारी किया जाएगा।
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं।
बता दें कि दिल्ली में कुल मिलाकर 70 विधानसभा सीटें हैं। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो रहा है। 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीट जीतकर एतिहासिक जीत हासिल की थी।


