Iran Supreme Leader Death: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत, जानिए अब कौन होगा अगली लीड़र ?

Iran Supreme Leader Death: अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमले के बीच बड़ी खबर है। इस्राइल के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ने तो यह…

Iran Supreme Leader Death: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत, जानिए अब कौन होगा अगली लीड़र ?

Iran Supreme Leader Death:

अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमले के बीच बड़ी खबर है। इस्राइल के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ने तो यह भी दावा किया इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। ईरानी न्यूज एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका-इस्राइल के हमले में मारे गए हैं। अल जजीरा के मुताबिक, ईरानी मीडिया फार्स और तस्नीम ने खामेनेई के मौत की पुष्टि की है।

ईरान सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली शमखानी और IRGC के कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर को तेहरान पर अमेरिकी-इस्राइली हवाई हमलों में मार दिए जाने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। ईरानी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Iran Supreme Leader Death-

सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। इस घटना की पुष्टि भी हो चुकी है और ईरान में राष्ट्रीय शोक का ऐलान भी हो गया है। इस बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर भी चर्चा भी शुरू हो गई है कि अली खामेनेई की जगह अब कौन लेगा? ईरान के सियासी गलियारों में 5 नामों का जिक्र चल रहा है, जिनमें खामेनेई के बेटे का नाम भी है और वे दावेदारों में सबसे आगे हैं।

अगला लीडर चुनने की प्रक्रिया-

संविधान के अनुसार, काउंसिल के 88 सदस्य हर 8 साल में जनता के द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया द्वारा चुने जाते हैं। वहीं इसकी उम्मीदवारी के लिए काउंसिल ऑफ गार्जियन की मंजूरी लेनी पड़ती है। इस काउंसिल के सदस्य सुप्रीम लीडर के द्वारा नियुक्त किए जाते हैं या सुप्रीम लीडर की सिफारिश पर या समर्थन से चुने जाते हैं। वहीं सुप्रीम लीडर का चयन गुप्त मतदान से होगा। वहीं 88 में से कम से कम 59 सदस्यों का वोट उम्मीदवार के समर्थन में होना चाहिए।

अन्य ख़बरें जानें-

West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में SIR के बाद कटे 5 लाख से ज्यादा नाम, आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *