कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत, 570 से ज्यादा घायल, कईं राज्यों में रेड अलर्ट

कोलंबिया, 11 अगस्त दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी…

कोलंबिया

कोलंबिया, 11 अगस्त

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है और 570 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है।कईं इलाकों में इमारतों और घर ढह गए। बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत एंव बचाव कार्य लगातार जारी है।

परेरा में सबसे ज्यादा नुकसान

भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित परेरा शहर है जहां 60 से ज्यादा लोगों के मौत के खबर सामने आई है। करीब 5 लाख की आबादी वाला यह शहर भूकंप के केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

हजारों घर और दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त

भूकंप से कोलंबिया देश में 86 इमारतें ढह गई हैं, जबकि 1,500 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 18 स्वास्थ्य केंद्र और 52 स्कूल भी प्रभावित हुए हैं।

कैली शहर का यूनिवर्सिटी अस्पताल भी भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अस्पताल का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के विभाग, इंटरनल मेडिसिन और नवजात शिशु इकाई को भी नुकसान पहुंचा है।

2 हजार से ज्यादा लोगों के लापता

भूकंप के बाद डिजिटल डेटाबेस में 2 हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी दर्ज की गई है। इनमें ज्यादातर मामले कैली और परेरा शहरों से बताए जा रहे हैं। ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

7 एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की जांच के चलते पश्चिमी कोलंबिया के हवाई यात्रा नेटवर्क पर भी असर पड़ा है। सात एयरपोर्ट पर सामान्य उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है। प्रमुख हवाई अड्डों पर केवल आपातकालीन, चिकित्सा और सरकारी उड़ानों को अनुमति दी जा रही है।

पांच शहरों में रेड अलर्ट

प्रशासन ने पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रपति ने इमरजेंसी कमेटी की बैठक बुलाकर राहत और बचाव अभियान की समीक्षा शुरू कर दी है। प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सामान पहुंचाने और लोगों की मदद के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।

 अन्य खबरें जानें –

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਨਾਲ ਮਜ਼ਬੂਤ ਸਹਿਯੋਗ ਦਾ ਸੱਦਾ

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *