Iran Protest and Violence Update:
ईरान में चल रहे प्रदर्शन और हिंसा के जारी है. इसमे कमी की सुचना मिल रही है. जिन बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए थे, उनमें सैन्य वाहन तैनात हैं. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने शहरों में कर्फ्यू जैसी (Iran Protest and Violence)स्थिति पैदा कर दी है. इन सब के बीच भारतीय सरकार ने आज से वहां फसें भारतीय नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है. ईरान में पिछले 15 दिनों से स्थिति बेहद ही भयावह है. प्रदर्शनों पर कार्रवाई में कम से कम 3,428 लोग मारे गए हैं.
आज चलाया जाएगा विशेष अभियान-
सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू कर सकती है. सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय ईरान में मौजूदा अस्थिर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और उन भारतीय नागरिकों की घर वापसी (Stranded Indians) की सुविधा प्रदान करने के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है जो भारत लौटने के इच्छुक हैं.
आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ईरान में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार से एक विशेष अभियान की शुरुआत कर सकती है. विदेश मंत्रालय वर्तमान में उन नागरिकों का डेटा और विवरण जुटाने और व्यवस्था करने की प्रक्रिया में है जो वर्तमान परिस्थितियों के कारण भारत वापस आने की इच्छा रखते हैं.
Iran Protest and Violence, इंटरनेट कनेक्टिविटी बंद-
अधिकार समूहों का दावा है कि देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई में कम से कम 3,428 लोग मारे गए हैं, और हाल के दिनों में हालात तेज़ी से बिगड़े हैं. सभी नागरिकों को सलाह दी कि वे मौजूद तरीकों से ईरान छोड़ दें’ बुधवार को भारत ने देश में अपने सभी नागरिकों को सलाह दी कि वे मौजूद तरीकों से ईरान छोड़ दें और ईरान की गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें.
एक फॉर्मल एडवाइज़री में, तेहरान में भारतीय एम्बेसी ने स्टूडेंट्स, तीर्थयात्रियों, बिज़नेस करने वालों और टूरिस्ट्स से कमर्शियल फ़्लाइट्स या किसी दूसरे उपलब्ध ट्रांसपोर्ट ऑप्शन का इस्तेमाल करके ईरान से बाहर निकलने की अपील की.



