IPS Officer Suicide: हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने घर में खुद को मारी गोली

Haryana ADGP Shoots: चंड़ीगढ़ में आज यानी मंगलवार को बड़ी दुखद घटना सामने आई है. हरियाणा पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने खुद को गोली…

Haryana ADGP Shoots:

चंड़ीगढ़ में आज यानी मंगलवार को बड़ी दुखद घटना सामने आई है. हरियाणा पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर दी. घटना सेक्टर-11 की है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी, सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई है.

पत्नी पी अमनीत कुमार सीएम सैनी के साथ विदेश दौरे –

जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस के एडीजीपी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है. आईजी वाई पूरन कुमार की कुछ दिन पहले रोहतक के सुनारिया में तैनाती हुई थी. उन्होंने चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में सुसाइड किया है. वाई पूरण कुमार की पत्नी पी अमनीत कुमार विदेश दौरे पर हैं. आईएएस पी अमनीत कुमार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री राव नरवीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जापान में हैं.

4 बैच के IPS अफसरों के प्रमोशन पर सवाल उठा थे-

कुछ अखबारों ने 1 साल पहले हरियाणा में 4 बैच (1991, 1996, 1997 और 2005 ) के IPS अफसरों के प्रमोशन पर IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने सवाल उठाए थे. उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी को लेटर लिखा था. इसमें उन्होंने प्रमोशन के अवैध होने का कारण वित्त विभाग की महज सहमति से केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस को ओवररूल किया जाना बताया.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के गाइडलाइंस के मुताबिक विचार करने पर विचार करने की सिफारिश-

लेटर में लिखा था कि उनके द्वारा 11 अक्टूबर 2022 को तत्कालीन गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को प्रतिवेदन दिया था कि 2001 बैच के अफसरों को DIG रैंक में पदोन्नति के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के गाइडलाइंस के मुताबिक विचार किया जाए. साथ में उनका वेतन दोबारा तय किया जाए और एरियर भी दिया जाए. इसका रिमाइंडर भी उन्हें भेजा गया, मगर इसका आज तक निपटारा नहीं किया गया. इससे उन्हें वित्तीय नुकसान हुआ.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *